सांगोद: मोईकलां में ग्रामीणों ने 5.5 करोड़ की सड़क को हाथों से उखाड़ा, निर्माण में भारी लापरवाही का आरोप
Sangod, Kota | May 13, 2026 सांगोद क्षेत्र में मोईकलां से जोलपा गांव तक करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और किसानों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण युवा निर्माणाधीन सड़क पर पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच करते हुए चार दिन पहले किए गए