जमुई: बदमाश ने पुस्तकालय भवन के पास दिनदहाड़े बैंक से लौट रही महिला से ₹74 हजार की छिनतई की, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 25, 2026 जमुई शहर के पुस्तकालय भवन के समीप सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बदमाश ने बैंक से रुपए निकालकर लौट रही महिला से 74 हजार रुपए छीन लिए और फरार हो गया। पीड़िता की पहचान डूंडो गांव निवासी विमला सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला बैंक से नकदी निकालकर घर लौट रही थी, तभी बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया।