#बालाघाट
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
शहीद जवानों के परिजनों का शॉल-श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मान
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन बालाघाट में कार्यक्रम आयोजित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित कुमार शक्यवार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में देशभर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बनत सीमा पुलिस बल के 154 जवानों की सूची का वाचन किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mohdept
77 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026