बांसगांव: मनबढ़ों ने किशोर का किया अगवा, मारपीट के बाद चेहरे को सिगरेट से जलाया, बेलीपार थाने में तीन के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर जनपद के बेलीपार इलाके मे मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। बेलीपार इलाके की एक गाँव के रहने वाली एक महिला ने बताया कि बीते 14 मार्च को होली के दिन, दिन में करीब 11 बजे उनके 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को गाँव के ही तीन मनबढ़ किस्म के युवक जबरदस्ती आटो में बैठाकर उठा ले गए। ले जाने के बाद लड़के के साथ मारपीट किया और सिगरेट से चेहरा जला दिया।