बांसगांव: बांसगांव पुलिस ने बरईपार से परसिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान अवैध रिवाल्वर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
बांसगांव पुलिस ने अवैध रिवाल्वर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तार युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपित की पहचान बांसगांव के बरईपार निवासी विपिन मिश्रा उर्फ छोटू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध रिवाल्वर लेकर घूम रहा है।