कुडू: कुडू CSC सेंटर लूटकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूट का सामान बरामद, SP ने किया खुलासा
Kuru, Lohardaga | Mar 20, 2025 कुड़ू थाना क्षेत्र के सिंजो स्थित CSC सेंटर में कुछ दिन पहले हुई लूट की घटना में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार दो लगभग 2 : 30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले, घटना के महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन कुमार पिता अशोक यादव के रूप में हुई है।