कुडू: कुडू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोयल नदी घाट से अवैध बालू उठाव के दौरान पांच ट्रैक्टर जब्त, तस्कर फरार
Kuru, Lohardaga | Mar 18, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ मंगलवार शाम लगभग 3 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयल नदी घाट से पांच ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डोबा बरटोली घाट पर छापेमारी की, जहां अवैध रूप से बालू उठाव किया जा रहा था।