कुडू: चार साल तक शोषण, शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कुडू पुलिस ने भेजा जेल
Kuru, Lohardaga | Mar 19, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम लगभग 4:15 बजे 55 वर्षीय सफरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया। आरोपी पर लगातार चार साल तक पीड़िता का यौन शोषण करने, धमकाने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप हैं।