मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के ठहर गांव में एक चार पहिया वाहन पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना के समय वाहन में केवल चालक मौजूद था, जो सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित कर मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
#Madhubani #Khajauli #Thahar #MadhubaniPolice #BiharPolice #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Khajauli News ] [ Thahar Village ] [ Madhubani Police ] [ Bihar Police ] [ Car Firing ] [ Crime News ] [ Police Investigation ] [ Breaking News ]