डुमरांव: प्रतापसागर के पास ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 41 ट्रकों का नया भोजपुर पुलिस ने काटा 2,05,000 का चालान
Dumraon, Buxar | Feb 19, 2025 आरा बक्सर फोरलेन हाईवे पर प्रतापसागर में समीप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ नया भोजपुर पुलिस ने बुधवार की दोपहर 1 बजे कड़ी कार्रवाई की। एक लेन में डबल लाइन बनाकर चल रहे और गलत लेन में चल रहे कुल 41 ट्रकों पर पुलिस ने 2 लाख 5 हजार का चालान काटा चालान काटने के बावजूद ट्रकों को गलत लेन से आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गई।