डुमरांव: दानापुर डीडीयू रेलखंड पर डुमरांव स्टेशन के पास 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, 4 घंटे बाद उठा शव
Dumraon, Buxar | Feb 18, 2025 दानापुर डीडीयू रेलखंड पर डुमरांव रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 643/16 और 18 के बीच एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मंगलवार की दोपहर 1 बजे मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्रीय विवाद को लेकर ट्रैक पर ही मृतक का शव चार घंटे तक पड़ा रहा। मृतक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई थी। शव अप आउटर सिग्नल से महज 100 मीटर की दूरी पर ही पड़ा हुआ था।