दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पंडालों में CCTV अनिवार्य
मोहनियां दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को मोहनियां थाने में SDM और DSP के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में कई थानों के थानाध्यक्ष, बिजली विभाग के SDO-JE, नगर कार्यपालक, फायर विभाग के अधिकारी, पूजा समितियों के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के मुख्य निर्णय
पूजा के दौरान DJ बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
लाउडस्पीकर में चोंगा लगाना अनिवार्य होगा।
रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद करना होगा।
सभी पूजा पंडालों में CCTV लगाना अनिवार्य।
अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।