माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरियावा गांव से 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी राजेश राम है। थानाध्यक्ष ने शनिवार की दोपहर 3 बजे जानकारी दी है। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जेल उक्त व्यक्ति को भेज दिया गया है।