धमदाहा: नशे में धुत सनकी युवक ने पिकअप वैन से कई लोगों को कुचला, 2 की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, धमदाहा पुलिस जांच में जुटी
धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में एक सनकी युवक ने शराब के नशे में धुत होकर मामूली विवाद में पिक अप वेन से कई लोगों को कुचल डाला जिसमें 2 की मौत हो गई जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। डोकवा गांव में अरुण मुनि पंचायत भवन के पास बैठा हुआ था एवं शराब के नशे में धुत होकर हो हल्ला कर रहा था इसी पर रोकने के बाद उसने ग्रामीणों को कुचल डाला।