बैतूल नगर: रावनवाड़ी: शादी में डांस बना खूनी संघर्ष, युवकों ने एक शख्स को बेरहमी से पीटा, सिर में आई गंभीर चोट
बैतूल जिले के रावनवाड़ी गंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त हिंसा में बदल गईं, जब डांस के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवारी निवासी 19 वर्षीय नितिन पवार, पिता विरू पवार, शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान डांस करते समय कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया