रूपवास: सिंघाड़ा गांव में जमीन विवाद के चलते परिवार पर हुआ हमला, 12 नामजद आरोपी
भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा में जमीन की नींव को लेकर विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रामश्री पत्नी घंसराम जाटव ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार विवाद के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों, पत्थरों व कांच की बोतलों से हमला किया।