फिटनेस का संदेश, साइकिलिंग के संग!
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत बैकुंठपुर के घड़ी चौक से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट्स-गाइड्स के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, अपर कलेक्टर श्री दीनदयाल मंडावी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता ने नियमित साइकिलिंग, योगाभ्यास और शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
आइए, साइकिलिंग अपनाएं, स्वस्थ रहें और फिट भारत के निर्माण में सहभागी बनें!
#FitIndia #SundayOnCycle #FitIndiaMovement #KoreaChhattisgarh #HealthyLifestyle Cycling