गाज़ीपुर: करीमुद्दीनपुर थाने में महिला द्वारा पिटाई के आरोप लगाने के बाद एसपी ने लिया बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी निलंबित
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंडप्पा गांव में प्रेम प्रसंग के एक पुराने मामले की जांच के दौरान पुलिस कार्रवाई विवादों में आ गई है। पूछताछ के लिए थाने लाई गई एक बुज़ुर्ग महिला, गुनिया देवी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश बिंद, की थाने में पिटाई के आरोपों के बाद मामला गंभीर रूप ले लिया। महिला को बाद में तबीयत बिगड़ने पर गाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती है।