गाज़ीपुर: मुख्यमंत्री की प्राथमिकता योजनाओं पर सख्त डीएम अविनाश कुमार ने बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश, कृषि अधिकारी का वेतन रोका
गाजीपुर जनपद में विकास कार्यों और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रहने दिया जाए।