कोलायत: कोलायत में ग्राम विकास अधिकारियों ने ज्ञापन दिया, न्यायालय के आदेशों की पालना की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
कोलायत में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर पंचायत समिति कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। जिला बीकानेर के आह्वान पर जिला प्रतिनिधि रामचंद्र मेघवाल और ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिशेखर सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास अधिकारी पवन कुमार को ज्ञापन दिया।