हरिद्वार: निर्वाचन में बाहरी गाड़ियां लगाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ट्रैवल कारोबारियों ने किया प्रदर्शन
ट्रैवल कारोबारियों ने आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार से बाहरी गाड़ियों को निर्वाचन प्रक्रिया में लगाने की मांग की। इस दौरान ट्रैवल कारोबारियों आरोप लगाया कि केयर ऑफ यानी किराएनामे लगाकर दूसरे प्रदेश के लोग उत्तराखंड में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं। ये लोग न तो टैक्स देते और न ही निर्वाचन में सहयोग करते हैं।