हरिद्वार: भारी बारिश के बाद चंडी घाट और आसपास के इलाकों में पहाड़ों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आया मलबा, मौके पर पुलिस तैनात
दो दिनों से हो रही बारिश के बाद चंडी घाट के इलाकों में पहाड़ों से मलबा आ गया है। जिसके चलते NH से काफी मशक़्क़त से वाहन गुजर रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।