हरिद्वार: उत्तराखंड प्रजापति संगठन से जुड़े लोगों ने देवपुरा से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च, सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड प्रजापति संगठन से जुड़े प्रजापति समाज के लोगों आज हरिद्वार के देवपुरा चौक से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और आरोप लगाया कि यूपी पुलिस ने साहिबाबाद में संकल्प रैली निकाल रहे प्रजापति समाज के लोगों के साथ बर्बरता की, उन पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर उन्होंने मुकदमें वापस लेने की मांग की।