हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रॉयल गार्डन कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रॉयल गार्डन कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित और जोगिंदर के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एलसीडी और एक सेट टॉप बॉक्स बरामद किया है।