हल्द्वानी: MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव से पहले ABVP में विरोध के स्वर, आर्यन बेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ABVP ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए धीरज बिष्ट को प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट घोषित होने के बाद संगठन के भीतर विरोध की आवाजें सामने आई हैं।
ABVP से जुड़े रहे आर्यन बेलवाल ने टिकट नहीं मिलने के बाद पत्रकार वार्ता कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उनके समर्थन में छात्रों के जुटने का दावा किया गया है। वहीं, कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफा देने की बात भी सामने आई है।
आर्यन बेलवाल और उनके समर्थकों की ओर से टिकट वितरण को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। इनमें यह आरोप भी शामिल है कि संगठन के लिए लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता की जगह दूसरे समूह से जुड़े युवक को टिकट दिया गया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि i7News नहीं करता।
अब देखना होगा कि एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में टिकट से नाराज छात्रों और कार्यकर्ताओं की भूमिका क्या रहती है और इसका चुनावी मुकाबले पर क्या असर पड़ता है।
🎤 बाइट: आर्यन बेलवाल, निर्दलीय प्रत्याशी
🎤 बाइट: निखिल सोनकर, पूर्व विभागीय संयोजक, ABVP
🎤 बाइट: कौशल, ABVP
📍 देखिए पूरी खबर i7News पर।
#MBPGCollege #MBPG #Haldwani #StudentElection #MBPGStudentElection #ABVP #AryanBelwal #DheerajBisht #HaldwaniNews #UttarakhandNews #StudentPolitics #CampusElection #i7News #BreakingNews #LatestNews