हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। ABVP के अधिकृत अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पत्रकार वार्ता कर अपने ऊपर लगाए जा रहे कथित ITI गैंग से जुड़े होने के आरोपों पर सफाई दी। धीरज बिष्ट ने कहा कि उनका किसी भी गैंग या आपराधिक संगठन से कोई संबंध नहीं है और चुनाव के चलते उनका नाम बेवजह ऐसे आरोपों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खेल चुके हैं और ABVP ने उन्हें छात्रसंघ अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। धीरज बिष्ट ने कहा कि उनका फोकस छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा और वह छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने धीरज बिष्ट को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है, जबकि आर्यन बेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
#MBPGCollege #MBPG #Haldwani #StudentUnionElection #StudentElection #ABVP #DheerajBisht #AryanBelwal #NSUI #StudentPolitics #CampusPolitics #CollegeElection #Uttarakhand #HaldwaniNews #UttarakhandNews #KumaunUniversity #StudentLeader #Election2026 #CampusNews #CollegeNews #PoliticalNews #ElectionUpdate #BreakingNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts