जींद: जिला स्तरीय बैठक में उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विकास और जनकल्याण कार्यों की कड़ी समीक्षा की
उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में जीन्द में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, राजस्व मामलों, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित सभी विभागों की व्यापक समीक्षा की गई। लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।