बिक्रम: बिक्रम थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर मुसहरी में छापेमारी के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत
Bikram, Patna | Mar 3, 2026 अख्तियारपुर मुसहरी में उत्पात विभाग कि टीम जब शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची तभी वहां भगदड़ मच। जिस दौरान एक वृद्ध महिला कि मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिक्रम पालीगंज मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया। घटना कि जानकारी मिलते ही पालीगंज डी एस पी पंकज कुमार शर्मा समेत कई थानों कि पुलिस वहां पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया।