टीकमगढ़: कजरावन गांव: जहरीले सर्प के काटने से महिला गंभीर, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
कजरावन गांव में बुधवार को एक महिला को जहरीले सर्प ने काट लिया। महिला का नाम शिलाबाई यादव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने खेत पर कार्य कर रही थी इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।