बिंदकी: खिदिरपुर गांव के समीप जय गुरुदेव मंदिर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध दंपति व उनके पुत्र सहित तीन लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-भवानीपुर मार्ग में खिदिरपुर गांव के समीप जय गुरुदेव मंदिर के निकट शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार हरीलाल उम्र 65 वर्ष उनकी पत्नी कुसमा देवी उम्र 60 वर्ष तथा उनके पुत्र राजेश उम्र 26 वर्ष सभी निवासी ग्राम मुसुआपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए। सीएचसी में भर्ती कराया गया।