दादरी: पर्थला गोल चक्कर से सेक्टर-71 की ओर आने वाले मार्ग पर लगा भीषण जाम, 3 किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी कतारें
नोएडा के पर्थला गोल चक्कर से सेक्टर-71 की ओर आने वाले मार्ग पर शुक्रवार रात होते ही अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं वाहनों की 3 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए।