Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
chandrakantnirala
Previous slide
Next slide
राखी सिर्फ कलाई पर नहीं, पेड़ों पर भी बंधी; हरियाली बचाने का लिया संकल्प .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar
| Aug 28, 2026
MORE NEWS
रक्षाबंधन पर निमेज में दिखी अनोखी तस्वीर, पेड़ों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, लिया प्रकृति बचाने का संकल्प .. ख़बर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Aug 28, 2026
इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने दिल्ली पहुंचे विधायक, रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Aug 28, 2026
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 28 अगस्त 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाती हैं। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Aug 28, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अगस्त 2026 वेजफेड एवं कम्फेड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में वेजफेड एवं कम्फेड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। वेजफेड के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कुल 11 प्रखण्डों में PVCS (वेजफेड) का गठन किया जा चुका है। जिलान्तर्गत 04 प्रखण्डों में आधारभूत संरचना का निर्माण प्रारंभ है। शेष 07 में जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं किया जा सकता। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्डों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सभी प्रखण्डों में आधारभूत संरचना के निर्माण प्याज भण्डारण एवं तरकारी आउटलेट हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अंचलाधिकारी से संपर्क कर भूमि प्राप्त करेंगे। बैठक में बताया गया कि शाहाबाद दुग्ध संघ के अंतर्गत बक्सर जिले के कुल 1,143 गांवों में से 958 गांवों में दुग्ध समिति का गठन किया जा चुका है। शेष 185 गांवों में समिति गठन की प्रक्रिया सात निश्चय-3 के अंतर्गत प्रक्रियाधीन है। वर्तमान में बक्सर जिले की सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कुल 54,313 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने दुग्ध समितियों की संख्या तथा प्रत्येक समिति से जुड़े पशुपालकों की संख्या में वृद्धि करते हुए दूध संग्रहण को और बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने समितियों से अधिक से अधिक जीविका दीदियों को जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं जीविका दीदियों को बकरी पालन से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। जिला पदाधिकारी ने इच्छुक एवं प्रगतिशील किसानों को चिन्हित कर उनकी विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जो पशु आहार, दलिया एवं TMR तैयार करने का कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण स्तर पर किसानों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में उनकी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराएं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers #buxar
Buxar, Bihar | Aug 28, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अगस्त 2026 आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान एवं एनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने दोनों अभियानों के उद्देश्यों, अब तक की प्रगति तथा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन बक्सर को माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रतिदिन फॉलोअप करने का भी निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों की पहचान, जांच, उपचार, निक्षय पोषण योजना, मरीजों की नियमित दवा सेवन की निगरानी तथा उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनकी जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता एवं स्क्रीनिंग गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि टीबी की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि पंचायती राज संस्थाओं, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका, नगर निकायों तथा अन्य संबंधित विभागों की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं सहित लक्षित लाभार्थियों में एनीमिया की पहचान, जांच, उपचार एवं रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों के जरिए लक्षित समूहों तक आयरन एवं फोलिक एसिड (IFA) की उपलब्धता एवं सेवन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, एनीमिया की जांच एवं आवश्यकता के अनुसार उपचार की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए केवल दवा का सेवन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को पोषणयुक्त एवं संतुलित आहार, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक करना आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, एएनएम, जीविका दीदियों एवं अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक अभियान का संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, डीपीएम स्वास्थ्य, संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #topfollowers #buxar
Buxar, Bihar | Aug 28, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत अनावश्यक आवेदन को अस्वीकृत करने वाले बैंकों पर की जाएगी कार्रवाई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले बिजली विभाग के अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई हेतु विभाग को भेजा जाएगा पत्र आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि डुमरांव, ब्रह्मपुर एवं रघुनाथपुर के कनीय अभियंता अनुपस्थित थे। इस क्रम में संबंधित कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण करते हुए उक्त तिथि का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करेंगे। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन आवेदन प्राप्ति के लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सोलर पैनल के अधिष्ठापन के लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि भी सुनिश्चित करायेंगे। उप विकास आयुक्त को निदेश दिया गया कि बैंकों द्वारा अस्वीकृत किये गये आवेदनों की अलग से समीक्षा करेंगे एवं स्वीकृत नहीं करने वाले/अनावश्यक रूप से आवेदन अस्वीकृत करने वाले बैंक के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि समन्वय कर स्वीकृत आवेदनों के विरुद्ध ऋण अनुदान वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। मिशन प्रभाकिरण के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों से अपील किया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Energy Department #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 28, 2026
भोलेनाथ-पार्वती के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन, सावन महोत्सव में दिखा भक्ति और भाई-बहन के प्रेम का रंग .. खबर कमेंट बॉक्स में
Buxar, Buxar | Aug 27, 2026
बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन मिश्रा के समर्थन में बक्सर में उतरे अधिवक्ता
Buxar, Buxar | Aug 27, 2026