समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 28 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत अनावश्यक आवेदन को अस्वीकृत करने वाले बैंकों पर की जाएगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले बिजली विभाग के अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई हेतु विभाग को भेजा जाएगा पत्र
आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि डुमरांव, ब्रह्मपुर एवं रघुनाथपुर के कनीय अभियंता अनुपस्थित थे। इस क्रम में संबंधित कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण करते हुए उक्त तिथि का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करेंगे।
विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन आवेदन प्राप्ति के लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सोलर पैनल के अधिष्ठापन के लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि भी सुनिश्चित करायेंगे।
उप विकास आयुक्त को निदेश दिया गया कि बैंकों द्वारा अस्वीकृत किये गये आवेदनों की अलग से समीक्षा करेंगे एवं स्वीकृत नहीं करने वाले/अनावश्यक रूप से आवेदन अस्वीकृत करने वाले बैंक के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि समन्वय कर स्वीकृत आवेदनों के विरुद्ध ऋण अनुदान वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
मिशन प्रभाकिरण के तहत जिला पदाधिकारी ने आमजनों से अपील किया कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Energy Department #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 28, 2026