चाईबासा: 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए दिया गया दिशा निर्देश
मंगलवार को समाहरणालय सभागार में एक बैठक हुई। इस बैठक में शहर के विभिन्न विद्यालय और कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जानकारी दी गई कि अगले 15 अप्रैल तक प्रपत्र 6 के माध्यम से वोटर लिस्ट में जिन अहर्ताधारी छात्र छात्राओं का नाम नहीं है, उनका नाम जोड़ने का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि लोकसभा चुनाव में वह भी मतदान का प्रयोग कर सकें।