एंजेल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,विद्यार्थियों ने मॉडल्स व प्रयोगों से दिखाया वैज्ञानिक कौशल
लोहरदगा। किस्को स्थित एंजेल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या तरन्नुम जहाँ एवं निदेशक शाहजहाँ अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर निहित वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। प्रदर्शनी में वि