हज़ारीबाग: चंद्रगुप्त परियोजना में रोजगार के लिए युवक टावर पर चढ़ा
चंद्रगुप्त परियोजना में रोजगार को लेकर टावर पर चढ़ा युवक चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार का मुद्दा अब गंभीर रूप लेता दिख रहा है। पचड़ा गांव के राहुल कुमार ने कंपनी प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए टावर पर चढ़कर विरोध जताया। युवक ने सुशी इन्फ्रा माइनिंग के जीएम आरएस यादव को अपने आरोपों के केंद्र में रखा है।