सासनी: कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल लाकर कराया डॉक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Aug 13, 2024 सासनी क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी को दस्तयाब कर कोतवाली सासनी पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।