सासनी: एसपी के निर्देशन में कोतवाली सासनी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में गांव गदाखेड़ा निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Aug 13, 2024 हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों की विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली सासनी पुलिस ने 13 अगस्त मंगलवार के दिन दुष्कर्म के मुकदमे से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सासनी क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा निवासी अभियुक्त को दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।