सासनी: इगलास रोड गांव गड़ऊआ के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती
Sasni, Hathras | Aug 11, 2024 हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के इगलास रोड गांव गड़ऊआ के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। सूचना पर युवक के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।