सासनी: गांव भोजगड़ी में खेत पर चारा लेने गई महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Sasni, Hathras | Aug 12, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव भॊजगड़ी में खेत पर चारा लेने गई एक महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में जहरीले कीड़े के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा महिला को भर्ती कराए जाने पर डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।