सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शनिवार शाम करीब 5 बजे थाना परिसर में थाना प्रभारी नीरज झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 मई को क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति के साथ बकरीद पर्व मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।