हरलाखी: बेता परसा गांव में धान के खेत से हरलाखी पुलिस ने 1500 बोतल नेपाली शराब किया जब्त, धंधेबाज फरार
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नेपाली 1500 बोतल शराब को जब्त किया है। जबकि धंधेबाज पुलिस को दूर से ही देख फरार हो गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने रविवार की शाम चार बजे बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेता परसा गांव के समीप नेपाल से मोटा बनाकर धान की खेत में शराब रखा है।