हरलाखी: हरलाखी प्रखंड में दीपावली और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन में शनिवार दिन के दो बजे से दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सीओ रिना कुमारी ने की। इस अवसर पर बीडीओ रजनीश शंकर झा ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा शांति, समृद्धि और सदभाव का पर्व है। इसे सभी लोग हर्षोउल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाये।