कोईलवर: गिधा गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गिधा गांव निवासी नंदलाल पासवान, पिता रामनरेश पासवान के रूप में हुई है। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराबी को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे जेल भेज दिया गया।