आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के कुंजौड़ी पंचायत में मिला एक अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी
कुंजौडी पंचायत के वार्ड नंबर 15 में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला को भी चाकू मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया है जिसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द खुलासा होगा।