राधाउर पंचायत में ‘रोड ठीक करो अभियान’ सफल, सड़क मरम्मत शुरू होने पर लोगों ने मनाई खुशी
सुरसंड। राधाउर पंचायत की जर्जर मुख्य सड़क की मरम्मत को लेकर चलाया गया ‘रोड ठीक करो अभियान’ आखिरकार सफल रहा। लगातार आवाज उठाए जाने और स्थानीय लोगों की एकजुटता के बाद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है।
इसी खुशी में अभियान से जुड़े युवाओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर केक काटकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने इसे राधाउर पंचायत की जनता की एकजुटता, मेहनत और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम बताया।
इस मौके पर राधाउर पंचायत के युवा नेता सोनू कुमार साह, पीताम्बर प्रेमी, जैसी साह, मनुराज कुमार, सुजीत कुमार, अरुण बिहारी, सूरज कुमार, विष्णु कुमार और पप्पू कुमार समेत अभियान से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि सड़क मरम्मत की शुरुआत जनता की सामूहिक आवाज की सफलता है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर लगातार प्रयास किया जाए तो स्थानीय समस्याओं का समाधान संभव है।
‘रोड ठीक करो अभियान’ से जुड़े सभी साथियों और राधाउर पंचायत की जनता ने सड़क मरम्मत शुरू होने पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।