सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), बाजपट्टी, सीतामढ़ी के शिक्षक श्री एस.एन. झा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पूरे बिहार में एक साथ 551 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ किया गया है।
सीतामढ़ी का यह मॉडल स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां बच्चों को शहरी शिक्षा व्यवस्था की तर्ज पर आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
छात्रावास, आईसीटी लैब, कंपोजिट लैब सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। यह पहल निश्चित रूप से बच्चों को बेहतर शिक्षा और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department General Administration Department, Govt. of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar
11 views | Sitamarhi, Bihar | Oct 3, 2026