गाज़ीपुर: प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर कड़े निर्देश दिए
प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने जनपद में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने खासतौर पर सड़क मरम्मत, हर घर नल योजना, विद्युत सुधार, आवास योजना, रोजगार सृजन, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया।