जमुई: नीट पेपर लीक के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026 आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में शनिवार को कचहरी चौक पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर 3 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “छात्रों का भविष्य बेचना बंद करो”, “पेपर लीक माफिया को गिरफ्तार करो”, “शिक्षा बचाओ-युवा बचाओ” और “NTA जवाब दो” जैसे नारे लगाए।