चरखारी: चरखारी में पीडीए जन चौपाल आयोजित, सांसद अजेंद्र सिंह ने कहा- 'भाजपा किसानों और छात्रों की दुश्मन'
चरखारी के रत्ना गेस्ट हाउस में सपा नेता अमित नारायण उर्फ मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पीडीए चौपाल आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व बैंक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए मेहनत का आह्वान किया। सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा किसानों, छात्रों की सबसे बड़ी दुश्मन है। महंगाई, बेरोजगारी और किसान मुद्दों पर सरकार को घेरा।